देर रात बड़ा हादसा,भारी वाहन ने छीन ली बहन की जिंदगी, भाई गम्भीर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर से लगे क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात को स्कूटी में घूमने निकले भाई-बहन को तेज रफ्तार भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक व्याप्त हो गया है।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक DDM- राताखार मार्ग में निवासरत शिव ग्लास के संचालक की पुत्री लगभग 18 वर्षीय मीनल और उसका भाई दोनों घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 9-10 बजे के मध्य मां ने खाना खाने के लिए फोन कर इन्हें बुलाया तो वे दोनों आ रहे हैं कहकर घर के लिए निकले कि रास्ते में जश्न रिसोर्ट के आसपास मौत से सामना हो गया। इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। परिजन व शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे हैं। 

Latest News

कमराई गांव में जलाऊ लकड़ी के विवाद पर टांगी से हमला, कापू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़, 15 अक्टूबर (आधार स्तंभ) : कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कमराई में जलाऊ लकड़ी को बिना पूछे बेच...

More Articles Like This

- Advertisement -