दुकान की सीट काटकर हजारों का सामान पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : बीती रात अज्ञात चोरों ने कोसाबाड़ी स्थित भवानी डेली नीड्स दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए कीमती सामानों की चोरी कर ली हैं। दुकान संचालक की रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी चौक में शिव शंकर निर्मलकर नामक व्यक्ति उक्त दुकान का पिछले 2 वर्षों से संचालन करते आ रहा हैं।

बीती रात अज्ञात चोरों ने डेली नीड्स दुकान की सीट को काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने पान-मसाला सहित नगदी रकम की चोरी कर ली। जब शिव शंकर दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। बिना देरी किए शिव शंकर ने घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -