दंतैल हाथी ने बुजुर्ग महिला को किया घायल

Must Read

बेहोश महिला को लेकर लोग पहुंचे अस्पताल; इलाज जारी

कोरबा (आधार स्तम्भ)।  जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात जारी है। मंगलवार को करतला थाना क्षेत्र के ग्राम मदवानी में रहने वाली एक वृद्धा हाथी के हमले में बाल-बाल बच गई। बेहोश होने के बाद वृद्ध महिला को मरा हुआ समझकर हाथी वहां से चला गया, जिसके बाद गांववालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला तीजमति डोरी फल बीनने के लिए जंगल में गई थी। यहां उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी को देख महिला भागने लगी, लेकिन वो उससे बच नहीं सकी। हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया। इससे महिला बेहोश हो गई।

वृद्ध महिला का इलाज जारी।

इधर हाथी महिला को मरा हुआ समझकर वहां से जंगल के अंदर चला गया। आसपास डोरी फल बीन रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से महिला को अस्पताल लेकर आए। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर है। हाथी के हमले में महिला को अंदरूनी चोट लगी है।

Latest News

बड़ी खबर – डीजल चोर गैंग के मास्टरमाइंड जिलाबदर नवीन कश्यप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

पिछले डेढ़ वर्षो से जिला छोड़ बाहर लुक छिप रहा था आरोपी नवीन कश्यप, 10000रू का था इनाम घोषित दीपका...

More Articles Like This

- Advertisement -