तोता तस्करी नाकाम, गरियाबंद में एक पकड़ाया

Must Read

गरियाबंद(आधार स्तंभ) :  वन मंडल ने आज तोता तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गरियाबंद से 26 तोते तस्करी करने रायपुर जा रहे शख्स को विभागीय अधिकारियों ने धर दबोचा है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को लगातार गंगा सिंह तोते बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं इन दिनों ब्रीडिंग सीजन के दौरान तोते की तस्करी में भारी बढ़ोतरी होती है। आज गरियाबंद निवासी आरोपी गंगा सिंह बघेल 26 तोते लेकर छुरा होते हुए रायपुर जा रहा था, तभी वन विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस अवैध कारोबार को अपने पारिवारिक धंधे के रूप में कर रहा था। आरोपी ने पीपरछेड़ी, गोडलबाय और दांतबाय कला क्षेत्रों से तोते एकत्रित किए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News

बिलासपुर में 3.35 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,यूपी के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, बीट सिस्टम और हाईटेक पुलिसिंग...

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 3.35 करोड़...

More Articles Like This

- Advertisement -