तेज रफ्तार बाइक रजकम्मा टोल गेट के बूम बैरियर को उड़ाया ,अनियंत्रित होते हुए खम्भे से जा टकराई

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  वाहन चलाते समय रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाना तीन युवकों के लिए घातक साबित हुआ है। हादसे में एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया कि एक बाइक पर सवार होकर इनकी तेज रफ्तार बाइक रजकम्मा टोल गेट के बूम बैरियर को टक्कर मारते आगे निकल गई।

रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बूम बेरियर उखड़ कर फेंका गया, इसके बाद भी बाइक की रफ्तार कम नहीं हुई और आगे जाकर अनियंत्रित होते हुए खम्भे से जा टकराई।

इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो जबकि दो अन्य गंभीर हैं। हौलनाक और दर्दनाक यह घटना टोल नाका के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का लाइव फुटेज सामने आया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।

Latest News

शहरी इलाके में भालुओं का आतंक बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे मची अफरा-तफरी…

कांकेर(आधार स्तंभ)  : कांकेर शहर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो भालू एक बीयर बार...

More Articles Like This

- Advertisement -