तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी मौके पर ही दो की मौत…

Must Read

सूरजपुर (आधार स्तम्भ) :   जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित छुई नाला के समीप हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीजी 30 जे 3419 नंबर की एक पल्सर बाइक तेज रफ्तार में जा रही थी। छुई नाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक गड्ढे में जा गिरी।

हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में से एक की पहचान बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित रामनगर निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -