तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही 3 लड़कियों को मारी टक्कर, फिर विद्युत खंभे से टकराई, 7 घायल

Must Read
अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर शहर से लगे चंपा नाला के पास हुआ हादसा, घायल 3 किशोरियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, वहीं अन्य का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

अंबिकापुर(आधार स्तंभ) :   दरिमा रोड पर शहर से लगे चंपा नाला के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहीं 3 लड़कियों को टक्कर मार दी, फिर विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे से जा टकराई। हादसे में तीनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लड़कियों की उम्र 15-16 वर्ष है। वहीं कार सवार 4 लोग भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

हादसा अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर शहर से लगे चंपा नाला के पास की है। तीनों लड़कियां पैदल अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार  क्रमांक सीजी 10 बीएच 5525 ने लड़कियों को टक्कर मार दी।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लड़कियों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

घायल लड़कियों में मानिकप्रकाशपुर लिमपारा निवासी जयंती कोरवा (15) तथा चंपा नाला के पास निवासी साक्षी पाण्डेय (15) और उर्मिला नागेश (16) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में महिला, पुरुष और बच्चे समेत 4-5 लोग सवार थे। हादसे में कार सवारोंको भी चोटें आई है। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

 मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली व मणिपुर पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन मंगवाकर घटनास्थल से हटवाया और दुर्घटना में घायल तीनों लड़कियों की स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल पहुंची। सीएसपी ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -