तेंदुए ने किया एक युवक पर हमला

Must Read

गरियाबंद  (आधार स्तंभ) :  जिले के बारूका गांव में आज आदमखोर तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया है. जिससे युवक मनहरण यादव के सिर, नाक और हाथ में गंभीर चोटे आई है. घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में पहले भी तेंदुए के घूमने की घटनाएं सामने आई, लेकिन किसी इंसान पर हमले का ये पहला मामला है. घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

 

दरअसल, तेंदुए ने युवक पर गांव से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हमला किया है. इसी जगह पर वन विभाग ने दो साल पहले एक तेंदुए को जाल बिछाकर पकड़ था. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है.

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -