तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल, हाथियों के बाद अब तेंदुए का आतंक

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा में हाथियों के बाद तेंदुए की एंट्री ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कटघोरा वनमंडल के जंगल में तेंदुए ने शौच से लौट रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण तेंदुए से भिड़ गया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत अमलीकुंडा में बजरू उरांव (40) परिवार सहित निवास करता है। उसकी बहन गोकुंडा (तनेरा) में रहती है, जिसके घर शनिवार को सगाई कार्यक्रम रखा गया था। बजरू ने बताया कि वह कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ तनेरा गया था। जहां देर रात तक खाने पीने का दौर चलता रहा। इसके बाद कार्यक्रम में आए मेहमान और घर के सदस्य सो गए। रविवार की तड़के बजरू की नींद खुल गई। वह शौच के लिए जंगल की ओर चला गया।

पांच मिनट तक भिड़ता रहा ग्रामीण

शौच के बाद जंगल से घर की ओर लौट रहा था। इसी बीच तेंदुआ ने हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले से ग्रामीण घबरा गया। वह किसी तरह हिम्मत जुटा तेंदुए से भिड़ गया। करीब पांच मिनट तक चले द्वंद के बाद तेंदूआ जंगल की ओर भाग निकला। इस बीच तेंदुऐ ने बाए पैर को बुरी तरह नोंच लिया था। वह खून से लथपथ घर की ओर लौट रहा था, तभी परिजन भी आ गए। उन्होंने बजरू को स्थानीय के बाद पोंड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां से देर रात मेडिकल कॉलेज लाया गया।

हाथियों के झुंड से ग्रामीण इलाके में दहशत

कटघोरा वनमंडल के पसान, केंदई और जटगा रेंज में हाथियों का अलग अलग झुंड विचरण कर रहा है। हाथियों का झुंड आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचकर फसलों के अलावा मकान और घर भीतर रखे अनाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब तेंदुआ ने दस्तक दे दिया है।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -