तालाब में डूबकर युवक की मौत, मृतक को तैरना आता था, मौत पर परिजनों को संदेह

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के जामबाहर में तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम भोला सिंह धनुहार (29 वर्ष) है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जामबाहर का रहने वाला भोला सिंह धनुहार नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया था। उसके परिवार के बाकी सदस्य काम करने के लिए खेत में गए हुए थे। इधर तालाब में नहाने के दौरान वो गहराई में चला गया और उसकी डूबकर मौत हो गई।

तालाब में उसकी लाश तैरती हुई देखकर लोगों ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भोला की लाश कमल की झाड़ियों के बीच फंसी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से लाश निकलवाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

परिजनों का कहना है कि भोला को तैरना आता था, ऐसे में उसकी मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसका अंदाजा उन्हें भी नहीं है। पुलिस ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest News

दीवार पर खून के छींटे, बिस्तर पर महिला की लाश… पति गायब

बलौदाबाजार(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है भाटापारा ग्रामीण...

More Articles Like This

- Advertisement -