डायल 112 में तैनात चालक का शव जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला इस हाल में देख लोगों के उड़े होश

Must Read

अंबिकापुर (आधार स्तंभ) : सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डायल 112 में तैनात चालक का शव जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी हुई है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेनड्रा खुर्द का है। मृतक की पहचान ललित नारायण सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर शहर के तुरापानी इलाके का निवासी था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कल दोपहर की बताई जा रही है। ललित नारायण सिंह गांधीनगर थाना क्षेत्र के डायल 112 वाहन में चालक के रूप में कार्यरत था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

दीवार पर खून के छींटे, बिस्तर पर महिला की लाश… पति गायब

बलौदाबाजार(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है भाटापारा ग्रामीण...

More Articles Like This

- Advertisement -