ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Must Read

रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर मिली लाश

कोरबा (आधार स्तम्भ)। ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर उसक कटा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अमरैयापारा निवासी दीनू कंवर के रुप में की गई है। मृतक आदतन शराबी था इस लिहाज से नशे में उसके ट्रेन की चपेट में आने की बात कही जा रही है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

मानिकपुर चैकी अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक 32 वर्षीय युवक का दर्दनाक अंत हो गया। मृतक की लाश रेल पटरियों के बीच दो भागों में विभाजित अवस्था में पाई गई है। मृतक की पहचान अमरैयापारा निवासी दीनू कंवर के रुप में की गई है,जो पेशे से हलवाई का काम करता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया,कि दीनू आदतन शराबी था और हर वक्त नशे में चूर रहता था। शायद नशे में होने की वजह से ही वो ट्रेन की चपेट में आया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

लोगों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -