ट्रांसफार्मर के नीचे मिला झुलसा हुआ शव, कुसमुंडा खदान का मामला

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के कुसमुंडा खदान में एक व्यक्ति की जली हुई लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे यह शव देखा गया है। शव बुरी तरह से झुलसा हुआ है। खबर के फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट से उसकी पहचान जपेली निवासी कपूरदास के रूप में हुई है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक घटना स्थल पर क्या करने पंहुचा था..?? घटना कैसे हुई? जांच के पश्चात ही पता चल पाएगा।

Latest News

राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो महिला आरोपि गिरफ्तार

रायपुर (आधार स्तम्भ)  : राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -