ट्रक से जा भिड़ी बाइक…3 की मौत

Must Read

सूरजपुर(आधार स्तम्भ) :  जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने घटनास्थल पर खड़े ट्रक में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर चार युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले ट्रक चालक ने एक कार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सड़क पर लापरवाही से खड़े ट्रक की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे में तीन युवकों की मौत से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया।

Latest News

अफसरों को नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने धमकाया, FIR दर्ज…

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :   तिल्दा नेवरा में खनिज विभाग के अधिकारियों से बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने...

More Articles Like This

- Advertisement -