ट्रक ने मालगाड़ी को टक्कर मारी,डिब्बा पटरी से उतरा,रेलवे ट्रेक भी क्षतिग्रस्त

Must Read

कोरबा-दीपका(आधार स्तंभ) :  जिले में संचालित एसईसीएल की दीपका कोयला साइडिंग पर रविवार एक बड़ा हादसा हो गया। 3 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं हादसे के बाद से रेलवे ट्रैक भी जाम हो गया, जिससे कोयला परिवहन प्रभावित हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन और कोरबा आरपीएफ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। इसके अलावा रेलवे की आरडी टीम भी मौके पर पहुंची और मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत में लगे हुए हैं।

बता दें कि SECL का रेलवे ट्रैक ओपन था और किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। खुला फाटक होने के चलते भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. इस घटना ने एसईसीएल दीपका प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -