कोरबा(आधार स्तंभ) : बालको के बेलगरी नाला बस्ती में रहने वाले एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का नाम अकबर अली है जिसकी लाश उसके ही घर पर पाई गई हैं। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात की जांच पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है,कि मृतक बालको प्लांट में ही बालकों निवासी चंद्रा नामक व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। गाड़ी की आवश्यक मरम्मत कराने के बाद वह अपने घर लौट गया जहां उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।
Must Read
More Articles Like This
- Advertisement -



