जेएसएस कोरबा में मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, कोरबा में आज अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. बीआर अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।

जेएसएस के निदेशक ने इस अवसर पर कहा कि 14 अप्रैल को देशभर में बाबा साहेब की जयंती मनाई जाती है। बाबा साहेब देश के एक ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। उन्होंने भारत के संविधान निर्माण में एक पिता की भूमिका निभाई। वे हमेशा शोषितों के लिए लड़कर जातिवाद को चुनौती देते रहे। दलित समुदाय से होने के कारण डॉ. अंबेडकर को अन्य बच्चों के साथ बैठने की अनुमति नहीं थीृ परंतु बाबा साहेब ने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई पूरी की। परियोजना अधिकारी सावित्री जेना ने कहा कि बाबा साहब यह कहते थे कि किसी समुदाय की तरक्की को मैं उस तरक्की से मापता हूं जो उस समुदाय की महिलाओं ने हासिल की है।

कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात सभी ने घंटाघर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार,तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, सतरूपा प्रजापति, नरेंद्र साहू, किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान सहित हितग्राही उपस्थित थे।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -