जिले में सामुहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Must Read

सक्ती-डभरा(आधार स्तंभ) : जिला सक्ती के थाना डभरा में दर्ज अपराध क्रमांक 312/2024, धारा 70 (1),127 (2) बीएनएस के मामले में रिपोर्ट के 4 घण्टे के भीतर सामूहिक बलात्कार के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना डभरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वासुदेव माली पिता पुसराम माली 30 वर्ष ग्राम बसन्तपुर थाना डभरा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 सितम्बर को पीड़िता को बोटलाल माली, मदन सुन्दर माली एवं गणेश उर्फ गणेशी माली निवासी बसंतपुर मिलकर बोटलाल माली के द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किये हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा एक संयुक्त टीम गठित किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही की गई। उक्त संयुक्त टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता, निरीक्षक प्रवीण राजपूत, निरीक्षक कृष्णचंद मोहले, निरीक्षक विन्टन साहू, प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान, आरक्षक मिरीश साहू, धनेश्वर दिवाकर, भुनेश्वर गर्ग, रमेश धिरहे, राजेश धिरहे, उप्तार सिंह का विशेष योगदान रहा।

Latest News

5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही, निरीक्षण में मिला नियमों का उल्लंघन

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों...

More Articles Like This

- Advertisement -