बरपाली (आधार स्तंभ) : जायसवाल (कलार) समाज से एक और प्रतिभा उभरकर सामने आई है। बरपाली (सलिहाभांठा) निवासी श्रीमती शांति देवी पति स्व. गजानन जायसवाल की पुत्री दीप्ती जायसवाल का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। दीप्ती के चयन होने पर पूरा जायसवाल (कलार) समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
दीप्ती जायसवाल की पूरी शिक्षा दीक्षा शासकीय संस्थाओं मे हुआ है। दीप्ती की प्राथमिक स्तर की शिक्षा उनके गृह ग्राम सलिहाभाठा के प्राथमिक शाला मे हुआ, उसके पश्चात् 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय विद्यालय सरगबुंदिया मे हुई। स्नातक (इंजिनीयरिंग) GEC बिलासपुर से पूरी की। इसी बीच दीप्ती का चयन समानता नामक निजी कंपनी मे लगभग 5 लाख के पैकेज पर हुआ था। किन्तु दीप्ती ने उसे अस्वीकार कर दिया और अपने घर वालों को विश्वास दिलाया कि मै बहुत जल्द ही कुछ बेहतर करुँगी। दीप्ती के लगन, दृढ़ संकल्प और सतत परिश्रम का प्रतिफल आज सबके सामने है। दीप्ति की सभी बहनें प्रतिभाशाली रही हैं। उसकी सबसे बड़ी बहन सुषमा महतो जो कि स्वास्थ्य विभाग तुमान में कार्यरत है। उन्होंने नौकरी के साथ साथ अपने घर परिवार को संभालते हुए अंग्रेजी विषय में डॉक्टरेट(पी एच डी) की डिग्री हासिल किया है।



