जांजगीर, 14 जनवरी 2025। जिले में सनसनी फैलाने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। शातिर बदमाशों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा में देशी शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने पहुंची वैन से 60 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वैन के बाहर तैनात गार्ड पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया और कैश लेकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े वारदात, जिले में हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने वाली टीम शाम के वक्त खोखरा दुकान पहुंची थी। टीम अलग-अलग दुकानों से लगभग 60 लाख रुपये का कलेक्शन कर चुकी थी। बोलेरो वैन में कैश रखा हुआ था और सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात था।



