जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 17 वाहन जब्त

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान तेज किया गया है। इसी कड़ी में पिछले तीन दिनों के भीतर खनिज विभाग और राजस्व अमले की संयुक्त टीमों ने बम्हनीडीह, खपरीडीह, पीथमपुर, अकलतरा, जांजगीर, शिवरीनारायण, केराकछार, पंतोरा और बलौदा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किए।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कुल 17 वाहन अवैध रेत परिवहन में पकड़े गए। इनमें—

  • बम्हनीडीह क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर (18 नवंबर) और 3 ट्रैक्टर (19 नवंबर)
  • अकलतरा क्षेत्र में 1 हाइवा
  • चांपा क्षेत्र के हसदेव नदी तट से 5 ट्रैक्टर
  • बलौदा क्षेत्र में 5 ट्रैक्टर
  • शिवरीनारायण क्षेत्र में 2 ट्रैक्टर

सभी वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध भंडारण के मामले में ₹5,86,000 की शास्ति राशि वसूल की गई है।

जिला खनिज अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि सभी मामलों में खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की पुनरावृत्ति पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दायर कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार सघन निरीक्षण जारी है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -