जांजगीर चंपा मैं सड़क दुर्घटना में नवविवाहित महिला की मौत

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा केवट पति राहुल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना अकलतरा के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूजा अपने पति राहुल और देवर प्रकाश साहू के साथ बिलासपुर गई थी, जहां उन्होंने अपनी बहन से मुलाकात की। रात में वे तीनों मोटरसाइकिल सीजी 22 वी 6327 से वापस आ रहे थे, तभी ओवर ब्रिज अकलतरा के पास लगभग 12 से 1 बजे रात में मोटरसाइकिल का सामने का ब्रेक मारने से अनियंत्रित होकर गिर गए। इस दुर्घटना में पूजा के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। राहुल और प्रकाश को भी चोटें आईं हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मामला मर्ग क्रमांक 66/25 धारा 194 बीएनएनएस के तहत दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंटल मौत की पुष्टि हुई है। घटना स्थल का निरीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी से कराया गया है।

 

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -