जंगल में वन्य जीवों के लिए बनाएं गए तालाब में हाथी के बच्चे की पानी में तैरती मिली लाश

Must Read
  • रायगढ़ (आधार स्तंभ) :  धरमजयगढ़ वन मण्डल के छाल वन परिक्षेत्र के हाटी गांव के पास तालाब में हाथी के बच्चे का शव मिला है। बच्चा हाथी की उम्र 3 से 4 महीने का बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग के आला अधिकारी के मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये है। धरमजयगढ़ वन मण्डल में हाथियों का मौत का सिलसिला जारी है ऐसे में वन विभाग के उच्च अधिकारीयों की भी लापरवाही नजर आ रही है।

छाल परिक्षेत्र के 545 पीएफ़ में जंगल के अंदर वन्य जीवों के लिए बनाएं गए तालाब में हाथी के बच्चे की पानी में तैरती लाश मिली है।

आपको बता दे की सप्ताह भर के भीतर धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से ही हांथी के कंकाल मिलने की खबरे सामने आई थी, उसके बाद आज फिर हांथी की मौत वन विभाग की निष्क्रियता को उजागर करता है जबकि शासन द्वारा हांथीयों के बचाव के लिये अनेक उपाय कर फंड जारी किया जाता है। अब देखना होगा नन्हे हाथी के बच्चे हाथी की मौत पर सरकार और विभाग जिम्मेदार पर किस तरह की कार्यवाही करती है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -