कोरबा(आधार स्तंभ) : पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में चेट्रीचंड्र पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सिंधी समाज के आराध्य वरूण देव अवतार भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। चेट्रीचन्द्र पर्व तिथि 31 मार्च को सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा पूर्वक बड़े उत्साह के साथ मनाए जाने की तैयारियां अंतिम चरण पर है। इसे लेकर समाज की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी जारी कर दी गई है।
पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने नगर एवं उपनगरो के सभी सजातीय बंधुओ से आग्रह किया है कि चेट्री चंड्र महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में सहपरिवार अपनी सहभागिता प्रदान करें एवं 31 मार्च को अपनी संस्थान व दुकान पूरे दिन बंद रखकर सामाजिक एकता का परिचय दें।



