घर के कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर युवक की सड़ी हुई मिली लाश, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना,आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

Must Read

सरगबुँदिया (आधार स्तंभ) । उरगा थानांतर्गत ग्राम सरगबुंदिया स्थित एक मकान में 25 वर्षीय युवक की सड़ी-गली लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाई गई है। मृतक का नाम अमित साहू है,जो पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर अकेला ही रह रहता था। युवक के माता पिता पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए हुए है। मृतक के घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी गई जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला गया तो अमित का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और उसके शरीर पर कीडे पड़ चुके थे। पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि मृतक बेरोजगार था और घर पर ही रहता था। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। मृतक ने किन कारणों से अपनी ईहलीला समाप्त की है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -