गारे पेलमा सेक्टर-II में ब्लास्टिंग समय बदला, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता आंदोलन के बीच MSPGCL का आदेश सवालों के घेरे में

Must Read

     कुलदीप चौहान रायगढ़

तमनार (रायगढ़) : गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइन में ब्लास्टिंग समय को लेकर जारी ताज़ा कार्यालयादेश ने एक बार फिर स्थानीय ग्रामीणों की चिता बढ़ा दी। महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (MSPGCL) द्वारा 15 दिसंबर 2025 से ब्लास्टिंग का समय दोपहर 2 से 3 बजे के बजाय 1 से 2 बजे करने का निर्णय लिया गया है, जिसे क्षेत्र में चल रहे जनआंदोलन के बीच बेहद असंवेदनशील कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह आदेश उस वक्त सामने आया है जब तमनार क्षेत्र में खनन परियोजनाओं के खिलाफ आदिवासी और ग्रामीण समुदाय पहले से ही जल-जगल-जमीन और परिवरण सुरक्षा को लेकर आंदोलन रत हैं। ऐसे में ब्लास्टिंग समय में बदलाव को लेकर न तो ग्रामीणों से पूछा गया और नa ही सार्वजनिक स्तर पर इसके विशेष कारणों की जानकारी दी गई होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर 1 से 2 बजे का समय ग्रामीण जीवन के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील समय होता है। इसी दौरान महिला और बुजुर्ग और बच्चे घरों में ही रहते हैं, पशु-पक्षियों की गतिविधियां भी चरम पर होती हैं। ब्लास्टिंग से होने वाले कंपन, तेज आवाज और धूल का सीधा असर जनता जीवन पर पड़ने की आशंका बनती है।

आंदोलन से जुड़े लोगों का आरोप है कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन एक तरफ संवाद और संवेदनशीलता की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे आदेश जारी कर स्थिति को और तनावपूर्ण बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि जब क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन चल रहा है, तब ब्लास्टिंग समय में बदलाव जैसे फैसले विश्वास बनाने के बजाय टकराहट को बढ़ावा देने वाले होंगे।

ग्रामीणों ने यह भी सवाल किया है कि क्या इस बदलाव से पहले पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों का कोई आकलन किया गया है? क्या ग्राम सभा या प्रभावित परिवार की सहमति ली गई रही? इन सवालों का फिलहाल कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आ रहा है।

कुल मिलाकर, गारे पेलमा सेक्टर-IlI में ब्लास्ट समय को लेकर जारी यह आदेश न केवल जनभा वनाओं की अनदेखी करता नजर आ रहा है, बल्कि आंदोलन के बीच आग में घी डालने जैसा कदम माना जा रहा है। यदि समय रहते पूछताछ और पारदर्शिता नहीं अपनाई गई, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र में संतोष और गहराने की पूरी आशंका है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -