गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, एक की मौत दूसरा घायल

Must Read

घटना के बाद आक्रोश, किया चक्काजाम
कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा जिले के सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत कोहड़िया स्थित नहर के पास गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे गुट के दो किशोरों को चाकू से गोद दिया जिससे एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल है। उसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम हरीश कुमार है जबकि घायल का नाम भूपेंद्र है। दोनों बरपारा कोहड़िया के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चाकू से करीब 8 बार वार किया गया है। घटना के बाद मौके पर बवाल मच गया और मृतक के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने ढोढिपारा मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गई है। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक व घायल के परिजनों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Latest News

दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में लूट,मिर्च पावडर छिड़क कर,चाकू मारकर भागे लुटेरे,देशी कट्टा व बाइक बरामद

कोरबा(आधार  स्तंभ) :   जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला मुख्य मार्ग पर संचालित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट...

More Articles Like This

- Advertisement -