खरसिया में अनहोनी की आशंका, चार दिनों से बंद घर से आ रही दुर्गंध

Must Read

रायगढ़(आधार स्तंभ) :   खरसिया थाना से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित राजीवनगर, ठुसेकेला में बुधवार को सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने बुधराम उरांव के घर से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा पिछले चार दिनों से अंदर से बंद है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि घर के भीतर कोई अनहोनी हो सकती है, क्योंकि परिवार के लोग – पति, पत्नी और बच्चे सहित कुल पाँच सदस्य – कई दिनों से दिखाई नहीं दिए हैं।

सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुँची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल दरवाजा बंद होने की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दरवाजा खोलने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और घर के अंदर की हकीकत पर टिकी हुई हैं।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -