कोरोना जैसे चीनी वायरस HMPV के भारत में 8 केस:महाराष्ट्र में 2 बच्चे पॉजिटिव; कर्नाटक-तमिलनाडु में 2-2

Must Read

बेंगलुरु/चेन्नई/अहमदाबाद.चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV के भारत में अब तक 8 केस सामने आ चुके हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए हैं। इनमें एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला।

लगातार सर्दी-बुखार के बाद प्राइवेट लैब में टेस्ट के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन दोनों को अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा, घर पर ही इलाज से उनकी स्थिति कंट्रोल में है।

इससे पहले, सोमवार सुबह कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में यह वायरस मिला था। दोनों बच्चों की जांच बेंगलुरु के एक अस्पताल में की गई थी।

पश्चिम बंगाल में भी पांच महीने के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। इसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित मिले हैं।

अहमदाबाद में भी 2 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का संक्रमण मिला। यह बच्चा राजस्थान का है और इलाज के लिए अहमदाबाद पहुंचा है।

केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि वायरस सांस लेने और हवा से फैलता है। ये सभी उम्र के लोगों पर असर करता है। WHO हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही रिपोर्ट शेयर की जाएगी।

Latest News

तड़पता रहा घायल,108पहुंची न समय पर 112, हुई दर्दनाक मौत

3 घण्टे लग गए आने में,ग्रामीण बोले-इतने समय में तो दशगात्र हो जाता है…! ग्रामीण अंचलों में जान पर भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -