कोरबा में युवक की लाश मिली, पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में ग्राम नवलपुर के पास एक युवक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है वहीं लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष है और वह किसी अज्ञात स्थान से आया हुआ प्रतीत होता है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मृतक की पहचान की जाएगी।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -