कोरबा में मनाया गया हिंदी नववर्ष बेहद सौहार्द पूर्ण तरीके से,अहम भूमिका निभाई कोरबा पुलिस।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : चैत्र नवरात्र वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष में कोरबा नगर में हिंदू क्रांति सेना के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कई प्रकार के आकर्षण इसमें शामिल किए गए।भगवा ध्वज और भगवा तोरण के साथ पीले और भगवा वस्त्रों में सजे धजे बालक बालिका, युवक युवतियों से लेकर स्त्री पुरुषों की बड़ी भीड़ ने हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर कोरबा शहर में आज निकाली गई शोभायात्रा को ख़ास बनाया।

 

 

 

पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति रस का संचार होता रहा। शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया।यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना होने पाए इसके लिए 400 से अधिक पुलिस जवान लगाए गए हैं। इन्हें कोरबा और आसपास के जिलों से यहां लाया गया है। इसके अलावा पॉकेटमारी की घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली जा रही है ।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -