कोरबा में बाइक चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में रात के अंधेरे में एक काले रंग की पल्सर बाइक चोरी हो गई। बाइक का नंबर सीजी 13 बी ए 7089 है और यह घटना आज रात को हुई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर को साफ देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि कोरबा में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बाइकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और बाइकों में अलार्म सिस्टम लगाएं।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -