कोरबा में अवैध पेड़ कटाई पर वन विभाग की चुप्पी, जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के कटघोरा वनमंडल के कई स्थानों पर रोजाना पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। वन विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे अवैध कटाई करने वालों के हौसले बढ़ गए हैं।

जटगा वन परिक्षेत्र में सुतर्रा के बीट से पेड़ की अवैध कटाई जोरों से हो रही है। इसके अलावा, पेड़ कटाई कर जमीन को समतलीकरण किया जा रहा है। धौरा प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी की अवैध कटाई में बेखौफ लगे हुए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों की आंख मूंदकर बैठने से उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीट गार्ड केवल कागजी कार्रवाई करते हैं और वास्तविक कार्रवाई नहीं करते हैं।

इस मामले में वन विभाग की चुप्पी आश्चर्यजनक है। वन विभाग को अवैध पेड़ कटाई के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -