कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 आरोपी गिरफ्तार, 18965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त…

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 18965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त कीं।

आज कोरबा के एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 21 (बी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कोरबा से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 4845 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त कीं। इसके अलावा, पुलिस ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14048 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त कीं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

संगीत कुमार पटेल, गोपाल यादव उर्फ मलिंगा, सुरेश कुमार यादव, सैफ खॉन उर्फ चांद, अभिषेक कुमार रात्रे, अमित कुमार भारद्वाज, अजय कुमार कनौजिया और शांतनु जैसवाल।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -