कोरबा पुलिस की कार्रवाई: चाकू मारकर आहत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा में चाकू मारकर आहत करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी निलेश दास उर्फ कालू ने 27 नवंबर को सीतामणी चंडिका मंदिर के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल किया था।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी एम.बी. पटेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी निलेश दास उर्फ कालू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -