कोरबा के नए पुलिस कप्तान ने लिया चार्ज, कहा बेसिक पुलिसिंग पर देंगे जोर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के 20 वें पुलिस कप्तान के तौर पर युवा आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी की पदस्थापना की गई है। आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी मंगलवार की शाम कोरबा पहुंचे। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद सलामी दी गई। फिर उन्होंने चार्ज संभाल लिया।

मातहत अधिकारियों से मिलकर उन्होंने कोरबा के भूगौलिक स्थिति के साथ ही पुलिसिंग की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कोरबा में बेसिक पुलिसिंग पर उनका जोर रहेगा। अपराध नियंत्रण के साथ ही आमजन की मदद उनके प्राथमिकता में शामिल रहेगी। उन्होंने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में कहा कि आने वाले दिनों में वे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा व जरूरी जानकारी लेंगे। शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था हो और दुर्घटना नियंत्रण रहे इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि गुंडे- बदमाशों पर नकेल कसकर रखी जाएगी, प्रशासन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा।

2015 बैच के आईपीएस है सिद्धार्थ तिवारी

आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी 2015 बैच के आईपीएस है। वे मूलत: दिल्ली निवासी है। दिल्ली में उन्होंने पत्रकारिता करते हुए समाज सेवा के जज्बे के साथ उन्होंने यूपीएससी के लिए प्रयास करते हुए परीक्षा दी और वर्ष 2015 में आईपीएस बने। उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। एसपी के पद पर उनकी पहली पदस्थापना दुर्ग हुई थी। जिसके बाद वे नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के एसपी भी रहे। कोरबा से पहले वे मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के एसपी थे।

Latest News

गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम...

More Articles Like This

- Advertisement -