कोरबा के खदान में हादसा, : कन्वेयर बेल्ट से गिरे कोयले को उठाते समय चपेट में आया कर्मचारी घायल

Must Read

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोरबा (आधार स्तम्भ).  कोरबा में शुक्रवार को हादसा हो गया है। जिसमें एक ठेका कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है। वो कन्वेयर बेल्ट से गिरे कोयला को उठाने में लगा हुआ था। तभी हादसा हो गया है और वह बुरी तरह घायल हुआ है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार(25) खदान के अंदर काम करने वाली समानता कंपनी में ठेका कर्मचारी था। वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी ड्यूटी पर आया था। बताया गया कि अशोक कुमार कन्वेयर बेल्ट से गिरने वाले कोयले को उठाने का काम करता था।

शुक्रवार को भी अशोक कुमार कोयले को उठाने का काम कर रहा था। उसी दौरान उसका सिर से बेल्ट से टकरा गया और उसी बेल्ट में अशोक कुमार फंस गया था। घटना के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद पास के कर्मचारियों की मदद से बेल्ट को बंद करवाया गया। फिर युवक को बेल्ट से बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -