कोरबा (आधार स्तंभ)। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चैराहे पर नगर निगम के कामर्शियल कंपलेक्स में दोपहर को हुई आगजनी की घटना में काफी नुकसान हो गया। जानकारी मिली है कि यहां पर संचालित एक राष्ट्रीयकृत बैंक (इंडियन बैंक) के कर्मचारी सहित तीन लोगों की दम घुटने से आखिरकार मौत हो गई। काफी समय तक धुएं के संपर्क में रहने से इनकी हालत बिगड़ गई। दमकलकर्मियों ने जैसे-तैसे पीड़ित बैंक कर्मी रश्मि सिंह, निवासी चिरमिरी और ग्राम कौरुमौहा निवासी शत्रुघ्न धीरहे के अलावा एक और व्यक्ति को यहां से रेस्क्यु किया। आनन-फानन में एंबुलेंस से इन्हें कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आगजनी की इस घटना में इलाके की कई दुकानें चपेट में आए हैं जिनके कारोबारियों को लाखों की चपत लगी है।
आनन फानन में लोग जान बचाने फर्स्ट फ्लोर से कूद पड़े है।



