कोरबा के एक नामी मेडिकल स्टोर पर लगा गलत दवाई देने का आरोप, मरीज की बिगड़ी तबियत, हुई शिकायत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा के एक नामी मेडिकल स्टोर पर लगा डॉक्टर की पर्ची से अलग दवाई देने का आरोप। मरीज की बिगड़ी तबियत, पुलिस व जिला औषधि निरीक्षक में हुई शिकायत।

कोरबा के नामी मेडिकल स्टोर गरिमा मेडिको के संचालक के विरुद्ध डॉ की पर्ची से अलग दवाई देने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है। मुड़ापार निवासी प्रमोद गुप्ता ने सिविल लाइन थाना रामपुर में एक लिखित शिकायत देते हुए कहा है कि उसकी बहन जो कि मधुमेह की मरीज है और हाल ही में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई है, जिसका उपचार निहारिका के डॉ संजय पांडे के पास नियमित रूप से चलता है। विगत 24 जून को डॉ संजय पांडे द्वारा उसकी बहन के लिए दवाई पर्ची में मधुमेह के लिए Reclide XR 30, 60 mg नामक दवाई लिखी गई थी, जबकि गरिमा मेडिको द्वारा उसकी जगह पर Reclimet XR 30, 60+500 mg नामक अन्य दवाई दे दी गई। जिसकी वजह से उसकी बहन का शुगर अत्यधिक कम हो गया और स्थिति गंभीर होने लगी थी। जिससे दुबारा डॉ संजय पांडे के पास चेकअप के लिए ले जाने पर पता चला कि डॉ द्वारा पर्ची में जो दवाई लिखी गई थी उससे भिन्न दवाई के सेवन की वजह से मरीज की स्थिति बिगड़ी है।

आवेदक प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा गरिमा मेडिको के संचालक जयंत अग्रवाल के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में और किसी मरीज के साथ ऐसा न हो।

Latest News

कोरबा में स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को...

More Articles Like This

- Advertisement -