कैंची से काटा गर्दन, खेत में मिली लाश

Must Read

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) : साल्हेवारा के राजभर गांव में खेत में काम कर रहे युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के संदेह में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। साल्हेवारा पुलिस ने बताया कि ग्राम राजभर में रहने वाला 37 वर्षीय भारत पोचे खेत में काम करने गया था। लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा।

परिजन भारत को ढूंढते हुए खेत की ओर पहुंचे। जहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। भारत के गर्दन पर कैंची से कई वार कर उसकी हत्या की गई है। मौके से कैंची भी पुलिस ने बरामद किया है। साल्हेवारा पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद हत्या की वजह सामने आएगी।

Latest News

अंकित सोनवानी संदिग्ध मौत के मामले में आया नया मोड़,घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को चाकू मारा, अधिक रक्तस्राव से मौत; आरोपी गिरफ्तार

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत...

More Articles Like This

- Advertisement -