कुसमुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले थाना कुसमुण्डा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। अपराध क्र. 392/24 धारा 103(1),238,3 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मृतकों की पहचान वासुदेव पिता शत्रुहन यादव (66 वर्ष) और शांता यादव पति वासुदेव यादव (64 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) के निवासी थे।

आरोपी शेख रमजान अली पिता मो. शेख अब्बारा अली (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) का निवासी है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी शेख रमजान अली ने अपने साथी कमल सतनामी के साथ मिलकर वासुदेव यादव और शांता यादव की हत्या की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वासुदेव यादव को लात से मारा था और फिर कमल सतनामी ने वासुदेव यादव के सीने को दबाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद, कमल सतनामी ने शांता यादव के गले को दबाया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस मामले में उप निरीक्षक रफिक खान, स.उ.नि. विभव तिवारी, सउनि. लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, प्र.आर. 187 शिव जायसवाल, आर. 678 गजानंद यादव, आर. 733 केशव कंवर, आरक्षक 587 दिपेश प्रधान, आरक्षक 95 दुर्गेश डनसेना, सैनिक 156 सुखनंदन टण्डन एवं सैनिक 93 विजेता कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

Latest News

पीएम आवास योजना ने परसराम पटेल को कई मुसीबतों से दिया छुटकारा,

  कोरबा (आधार स्तंभ) :   गांव में सब्जी बेचकर किसी तरह जीवन यापन करने वाले परसराम पटेल की जिंदगी बहुत...

More Articles Like This

- Advertisement -