कुसमुंडा क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर, हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के ग्रामीण खदान के कारण दहशत में जीने को मजबूर हैं । खदान उत्पादन हेतु हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है जिस कारण मकान में दरार पड़ रही हैं छप्पर गिर रहे हैं । मकान कभी भी गिर सकता है, छप्पर की गिरने से लोगों की जान भी जा सकती है।

यह सिलसिला लगातार कई वर्षों से चल रहा है । पिछले कई वर्षो से ग्रामीणों के द्वारा पत्राचार करने के बाद भी अनसुना करते हुए लगातार तीव्र ब्लास्टिंग किया जा रहा है । ब्लास्टिंग करने के लिए डीजीएमएस के द्वारा किए गए हैं उन मापदंडों को भी दरकिनार कर लापरवाही पूर्वक बेसिक सेट के अधिकारी कार्य कर रहे हैं जिन अधिकारियों को खान सुरक्षा की जवाबदारी है उनके द्वारा नियमों को दरकिनार कर यह कार्य किया जा रहे हैं घटना पूर्व में घटित हो गई है कुछ लोग चोटिल भी हो गए हैं इसके बाद भी प्रबंधन इस तरह हैवी ब्लास्टिंग कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हाल ही में एसईसीएल कुसमुंडा अन्तर्गत ग्राम रिस्दी निवासी महीपाल सिंग का घर खदान द्वारा ब्लास्टिंग होने से क्षतिग्रस्त हो गया और ग्रामीण का लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हो गया। इसी तरह कई अन्य लोगों का भी नुकसान हुआ है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -