कुत्तों ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया खेल रहे बच्चे को घेरा पैर जांघ और पीठ काटे…

Must Read

राजनांदगांव(आधार स्तम्भ) :  कुत्तों ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर घसीटा और उसे कई जगह बुरी तरह से नोंच लिया। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने कुत्तों से बच्चे को छुड़वाया। हमले के बाद बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म देखे गए हैं। कुत्तों ने उसके पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर गंभीर घाव किए हैं। बच्चे का इलाज जारी है। शारीरिक चोटों के साथ-साथ वह मानसिक सदमे में भी है। घटना गुरुवार को सनसिटी एनएक्स कॉलोनी की है। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बच्चा सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में शाम के समय खेल रहा था। इसी दौरान चार आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर उस पर हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चे पर किए गए हमले की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार कुत्तों का झुंड बच्चे को काटने के लिए दौड़ा रहे है। बच्चा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भागने लगा।

तभी एक कुत्ते ने बच्चे के पैर पर हमला कर उसे गिरा दिया। इसके बाद बच्चा फिर खड़ा होकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन कुत्ते हमला कर उसे फिर गिरा देते हैं। जैसे-तैसे बच्चा खड़ा होकर भागता है। इसके बाद भी कुत्ते भी उसके पीछे भागते दिख रहे हैं। इसी दौरान बच्चे की आवाज सुनकर एक शख्स वहां आया, और कुत्तों से बच्चे को छुड़वाया।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -