किसानों ने किया चक्काजाम,धान का पैसा लेने परेशान

Must Read

कोरबा(आधार  स्तंभ) :  कोरबा शहर के मुख्य मार्ग में आज दोपहर बाद किसानों ने एकाएक सड़क पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। शाम लगभग 4 बजे इन किसानों ने इतवारी बाज़ार मार्ग में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से निकलकर मुख्य सड़क पर एकत्र होना शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया। समझाइश देने के लिए मौके पर कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल और बैंक के शाखा प्रबंधक पहुंचे। करीब आधा घण्टे बाद इन्हें मनाकर सड़क से हटाया जा सका,तब आवागमन सामान्य हो पाया।

इन किसानों का कहना है कि धान बिक्री के एवंज में उन्हें पूरी राशि या पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। मात्र ₹25000 दिया जा रहा है। ग्राम लबेद के किसान उमेंद्र सिंह ने बताया कि उसे ट्रैक्टर की किश्त राशि 95 हजार रुपया आज बैंक में जमा करना है लेकिन उसे यहां से मात्र ₹25000 ही मिल रहे हैं। अब ऐसे में वह किस्त कैसे जमा कर पाएगा। अन्य किसानों की भी इसी तरह की समस्या है जिन्हें धान बेचने के एवज में पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है। सुबह से आकर शाम तक रुकने के बाद भी समाधान नहीं होता है,ऊपर से गार्ड धक्का-मुक्की अलग करता है जिससे किसान व ग्रामीण नाराज हो गए।

बताते चलें कि पिछले वर्ष भी इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हुई थी और बैंक प्रबंधन पर आरोप लगता रहा है कि जो चढ़ावा देता है उन्हें ज्यादा राशि दी जाती है, बाकी लोगों को चक्कर पर चक्कर लगवाए जाते हैं और पूरी राशि नहीं मिल पाती है। ग्रामीण किसान दूर दराज इलाकों से जिला मुख्यालय आकर अपनी राशि प्राप्त करने के लिए जद्दोजहद करते हैं, आने-जाने में गाड़ी का किराया और समय अलग बर्बाद होता हैं।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -