कार की टक्कर से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कार की टक्कर से एक डेढ़ साल के बच्चे की मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया। लेकिन कार चालक ने बिलासपुर जिले के सीपत थाने में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हरदीबाजार थाना क्षेत्र ग्राम बोईदा अटल चौक के पास डेढ़ वर्षीय गौरांश नामक बच्चा घर के सामने खेल रहा था। वह खेलते हुए एकाएक सड़क पर आ गया। उस दौरान वहां से गुजर रही कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद भी कार चालक मौके पर रूकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ और आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर वह घटनास्थल से भाग गया। कार चालक ने बिलासपुर जिले के सीपत थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद सीपत थाना पुलिस ने हरदीबाजार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर हरदीबाजार थाना पुलिस आरोपी कार चालक को अपने साथ लेकर आई

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -