कवर्धा में कार पलटने से 5 लोग घायल

Must Read

कवर्धा(आधार स्तंभ) : शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है। घटना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर के सोनपुर चौक में बीती रात हादसा हुआ है।  जहां कार सवार 5 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं।  मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।  रफ्तार काफी तेज होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -