कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के करतला विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम गेराव में विद्युत की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना गाँव के बीजोरा खार में यह घटना घटी है। मृतका का नाम समारी बाई पति सुंदर सिंह उम्र 75 साल की वृद्ध महिला है। बिजली तार शव से चिपका हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही करतला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है मृतिका घर से खेत की ओर गई थी।जहाँ अवैध कनेक्शन करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बिजली विभाग की लापरवाही
खेत खलिहानों में तार का अवैध कनेक्शन बिछा हुआ है। बिजली का तार लूज़ हो कर काफी नीचे लटका हुआ है। लेकिन विभाग के लापरवाही और कार्रवाई नही करने की वजह से लोगो की जान जा रही है। बता दें कि बीते 6 अगस्त को खेत गए युवक की मौत हो गई थी, वह भी अवैध कनेक्शन के सम्पर्क में आया था। उक्त घटना में विद्युत विभाग करतला के ग्राम जिल्गा निवासी देव प्रसाद राठिया की मौत हो गई थी।



