कटघोरा में मारपीट की घटना: ड्राइवर को शरद गोयल ने डंडे से पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से कटघोरा में एक ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ड्राइवर ने कटघोरा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने शरद गोयल नामक व्यक्ति पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ड्राइवर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी माजदा गाड़ी से रायपुर से कटघोरा आया था और कटघोरा नदी के पास सामान खाली करने के बाद अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था। इस दौरान, उसकी गाड़ी के पीछे खड़ी कार के शीशे में स्क्रेच लग गया, जिसके बाद शरद गोयल ने उसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर मारा।

 

पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि मारपीट की घटना को मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने देखा और सुना। कटघोरा पुलिस ने पीड़ित ड्राइवर की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -