कटघोरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कटघोरा लखनपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी प्रताप पटेल अपनी पत्नी के साथ कटघोरा जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डस्टर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रताप पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

महिला की हालत गंभीर

महिला को स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, घटनास्थल पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -