एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर का गेट जाम आन्दोलन स्थगित

Must Read

रिपोर्ट : मदन दास

कोरबा(आधार स्तंभ) : एस ई सी एल की चारों परियोजना कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा व दीपिका से पीड़ित भूविस्थापितो की समस्याओं के निराकरण हेतु कोयलाधानी भूविस्थापित किसान संघ एवम क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधियो के द्वारा 16 अक्टूबर को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर का गेट जाम आंदोलन तय किया गया था।

जिसके लिए जिला प्रशासन बिलासपुर के अधिकारियों को पत्राचार किया गया था एवम कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें 500 से अधिक भूविस्थापितों के गेट जाम आंदोलन में सम्मिलित होने का उल्लेख किया गया था। वर्तमान स्थिति में किसी भी धरना आंदोलन के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त करना जरूरी हो गया है। चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। वर्तमान स्थिति में प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण आंदोलन आचार संहिता तक स्थगित कर दिया गया है।

आंदोलन स्थगित होने के कारण आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए 16 तारीख को कोरबा परियोजना के सरायपाली बुडबुड क्षेत्र में बैठक रखी गई है। जिसमें अग्रिम कार्यक्रम की रूपरेखा एवं भुविविस्थापितों की संपूर्ण समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर निराकरण हेतु निर्णय लिए जाएंगे।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -